कन्नौज, दिसम्बर 23 -- कन्नौज,संवाददाता। लगातार पड़ रही सर्दी अब जानलेवा हो गई है। जिले में मंगलवार को ठंड से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला शहर और आसपास के गांवों में भीख मांग कर गुजारा करती थी। महिला की सर्दी लगने के चलते मौत होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बलही में मंगलवार की सुबह मोहल्ले में सभासद आशुतोष कुशवाहा के दरवाजे पर सड़क के किनारे एक 75 वर्षीय महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। महिला को बेसुध देख स्थानीय लोगों समेत राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मंडी चौकी पुलिस को सूचना दी चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र ने घटना की जांच पड़ताल की। इस दौरान महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। स्थानीय लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.