मधुबनी, फरवरी 18 -- झंझारपुर। अड़रिया संग्राम थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में नेपाल के एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना ट्रामा सेंटर के समीप उस समय हुई जब कार सवार चार लोग दरभंगा एयरपोर्ट से नेपाल के राजविराज लौट रहे थे। मृतक की पहचान नेपाल के राजविराज (लोहजरा गांव) निवासी योगेश झा (55 वर्ष)के रूप में हुई है। घायलों में रोशन झा (25 वर्ष), संजय मंडल उर्फ डब्बू (26 वर्ष) व विजय कुमार पंडित (35 वर्ष) शामिल हैं। विजय कुमार पंडित राजविराज में गैरेज संचालित करते हैं। कहा जा रहा है कि वाहन वही चला रहे थे। ओवरटेक के दौरान हुई टक्कर- परिजनों के अनुसार योगेश झा के छोटे पुत्र पोलैंड जा रहे थे। उन्हें दरभंगा एयरपोर्ट पर सुबह 10:45 बजे की फ्लाइट के लिए छोड़कर सभी चार लोग नेपाल लौट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.