मधुबनी, मार्च 14 -- लदनियां । थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम हुई सड़क हादसे में एक नेपाली युवक की मौत हो गई। लाश की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। लाश को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार नेपाली बाइक पर सवार दो युवक लदनियां से तेनुआही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-227 पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान ब्रह्मपुर निवासी किसन राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के समय मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी, हालां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.