लखीसराय, जनवरी 8 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को भीषण ठंड और कनकनी का प्रकोप बना रहा। बुधवार को भी पूरा जिला शीतलहर की चपेट में दिखा। सुबह में घना कोहरा छाए रहने के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि कुछ देर के बाद सुबह कोहरा तो कम हो गया लेकिन तेज हवाएं चलती रही। दोपहर के समय कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन बर्फीली पछुआ हवाओं के सामने धूप बेअसर साबित हुई। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई इस गिरावट और सर्द हवाओं के संगम ने कनकनी को काफी बढ़ा दिया है। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा और लोग घरों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.