कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जिले में पड़ रही भीषण शीतलहरी, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) ने स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित करने की मांग की है। सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने इस संबंध में कोडरमा उपायुक्त से आंगनबाड़ी एवं स्कूली बच्चों के हित में तत्काल निर्णय लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है और मौसम विभाग द्वारा आगामी कई दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में सुबह के समय छोटे बच्चों का विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों तक जाना उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.