नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- Delhi Mausam: दिल्ली में भीषण गर्मी और लू कहर बरपा रही है। शनिवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के सफदरजंग मानक वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में लू की स्थिति महसूस की गई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में लू महसूस किए जाने का यह लगातार चौथा दिन रहा। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भीषण लू चलने का 'येलो अलर्ट' जारी किया था। इन स्थितियों के जारी रहने के बीच जल्द ही मौसम बदलने का भी अनुमान है।कल कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम का मिलाजुला रुख देखने को मिलेगा। इस दिन छिटपुट आंशिक रूप से बादल नजर आ सकते हैं। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में अलग-अलग जगहों पर लू चलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.