नई दिल्ली, मई 17 -- दिल्ली में गर्म हवाओं और तेज धूप की वजह से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने इस हफ्ते दो दिन दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली को भीषण गर्मी से अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एक दिन पहले शनिवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा। इस महीने में यह दूसरी बार है जब दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार गया है। मौसम विभाग ने आज और कल यानी 17 और 18 मई को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। मौसम खराब होने के दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक क...