भीषण बारिश से दुधवा के वन मार्गों पर गिरे पेड़, हटाने में जुटीं वन विभाग की टीमें
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- पलियाकलां। विगत कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर दुधवा की प्राकृतिक वन्य संपदा के साथ-साथ वनमार्गों पर भी देखने को मिल रहा है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण दुधवा टाइगर रिजर्व के विभिन्न वन क्षेत्रों में जगह-जगह पेड़ और उनकी बड़ी-बड़ी डालियां टूटकर वनमार्गों पर गिर गई हैं। इससे कई स्थानों पर रास्ते बाधित हुए हैं और वन विभाग की गश्त तथा आवागमन प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीमें वनमार्गों पर पहुंचकर गिरे पेड़ों को कटवाकर हटाने के कार्य में तेजी से जुटी हुई हैं। बारिश के बीच वनकर्मी आवश्यक उपकरणों के साथ वनमार्गों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: नेचर गाइड को दी जाएगी ट्रेनिंग, कार्यशाला अगले माह जहां भी रास्ते पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो रहा है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.