अलीगढ़, जून 5 -- पिसावा, संवाददाता। नगर पंचायत पिसावा में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। कस्बा के करीब ढाई किलोमीटर लंबे मुख्य बाजार में सड़क किनारे लगे अधिकांश हैंडपंप या तो खराब हैं या उनसे दूषित जल आ रहा है। इससे राहगीर और स्थानीय दुकानदार बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। दुकानदारों को मजबूरन दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है या पैसे खर्च कर आरओ का पानी खरीदना पड़ रहा है। भीड़भाड़ वाले ब्रज बाजार में ही करीब पांच हैंडपंप दूषित पानी उगल रहे हैं। दुकानदारों का मानना है कि वॉटर लेवल गिरने या नालियों के लीकेज से बोर फेल हुए हैं। जनसमस्या की सुनवाई न होने से आक्रोशित जट्टारी रोड के दुकानदारों ने हैंडपंपों को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।इस मामले में नगर पंचायत प्रशासन के दावों में विरोधाभास दिख रहा है। अधिशासी ...