रायबरेली, अप्रैल 5 -- खीरों, (रायबरेली) संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में शनिवार की देर शाम क्षेत्र में आए भीषण तूफान ने किसानों पर कहर बरपा दिया। पेड़ के नीचे दबने से एक किसान की भैंस और एक किसान की गाय की मौत हो गई, जबकि छप्पर गिरने से एक किसान का पैर टूट गया। इस दौरान गहराखेड़ा मजरे धुराई गांव में नीम का एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ गया। पेड़ के नीचे बंधी किसान भीखा पुत्र प्रभु की पालतू भैंस गंभीर रूप से चोटिल हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मदनापुर मजरे धुराई गांव के किसान सुखदीन पुत्र रामनरायन की गाय गूलर के पेड़ के नीचे बंधी थी। अचानक तेज तूफान आने से पेड़ उखड़कर गिर गया और उसके नीचे दबने से गाय की मौत हो गई। किसान ने बताया कि चार महीने पहले ही उसकी गाय ने बछड़े को जन्म दिया था और तूफान में दुधारू गाय की मौत हो जाने से उसे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.