चित्रकूट, अप्रैल 26 -- चित्रकूट। होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को करीब 21 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसकी सबसे बड़ी वजह भीषण तपिश और गर्मी मानी जा रही है। केन्द्रों में परीक्षा के दौरान कमरों में लगे पंखे भीषण गर्मी में गर्म हवा फेंकते रहे। फिर भी नौकरी की उम्मीद में अभ्यर्थियों ने पसीने से तरबतर होकर संघर्ष किया। रविवार को दूसरे दिन भी दो पालियों में परीक्षाएं हुई। जिले में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए सात केन्द्र बनाए गए है। प्रत्येक पाली में 2928 अभ्यर्थी पंजीकृत है। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केन्द्र में एक-एक सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर रखी है। यह भी पढ़ें- सतर्कता और निगरानी के बीच होमगार्ड परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश शुरू दूसरे दिन भी सघन तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.