नई दिल्ली, जनवरी 12 -- दिल्ली और आसपास के राज्यों में में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। इस बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की जरूरत से ज्याजा ठंड पुरानी बीमारियों को और जटिल बना सकती है और किडनी, फेफड़े और हार्ट पर असर डाल सकती है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 4.2 डिग्री कम था। एम्स के हृदयरोग विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग ने कहा कि अत्यधिक ठंड का मौसम व्यक्ति के ब्लड प्रेशर को सीधे प्रभावित करता है। उन्होंने कहा, सर्दियों के दौरान ब्लड वेसेल सिकुड़ जाती हैं और लोग पानी भी कम पीने लगते हैं, जिससे ब्लड फ्लो पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और ब्लड प्रेशर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.