हरिद्वार, जनवरी 3 -- ऑपरेशन स्माइल के तहत हरिद्वार की एएचटीयू टीम ने 10 वर्षीय बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पुलिस को यह बालिका रोड़ी बेलवाला पार्किंग क्षेत्र के पास कड़ाके की ठंड में भटकती मिली, जो यात्रियों से भोजन और पैसे मांग रही थी। पूछताछ में बालिका ने अपना नाम पता नई दिल्ली बताया। विधिक कार्रवाई और चिकित्सीय परीक्षण के बाद बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे ज्वालापुर स्थित आश्रय गृह में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस अब बालिका के परिजनों को तलाश रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...