प्रयागराज, जनवरी 6 -- भीषण ठंड लोगों को बीमार कर रही है। मंगलवार को एसआरएन, बेली और कॉल्विन अस्पताल की ओपीडी में लगभग 5700 मरीज पहुंचे। सबसे ज्यादा एसआरएन अस्पताल में 2350 मरीज रहे। इसमें सबसे अधिक मेडिसिन विभाग में 435 मरीज पहुंचे। बुखार, खांसी-जुकाम, बीपी, वायरल, जोड़ और मांसपेसियों में दर्द के मरीज पहुंचे। वहीं सांस व टीबी रोग विभाग में 180, त्वचा रोग में 215, हृदय रोग में 145 और ईएनटी में 178 मरीज रहे। ठंडी हवा के कारण दमा, सांस फूलना, खांसी और फेफड़ों में संक्रमण के मामले अधिक आए। ईएनटी में गला और कान दर्द के मरीज रहे। कॉल्विन अस्पताल में 1805 और बेली में 1545 मरीज ओपीडी में आए। कॉल्विन अस्पताल के स्टेमी हार्ट केयर में एक से छह दिसंबर तक 35 मरीजों का उपचार किया गया। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अजीत चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.