मुरादाबाद, जनवरी 1 -- मुरादाबाद। कड़ाके की ठंड में गरीबों व बेहसहारा लोगों को राहत देने के लिए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट द्वारा दीनदयाल नगर स्थित महर्षि दयानंद पार्क में 200 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल रहीं। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना सभी का दायित्व है और इस दिशा में ट्रस्ट सराहनीय कार्य कर रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट, जिलाध्यक्ष निश्चल भटनागर, महिला जिलाध्यक्ष नीलम भटनागर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.