भभुआ, जनवरी 6 -- डीएम ने रेडक्रास परिसर में गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए किया जागरूक (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की जिला शाखा के अध्यक्ष सह डीएम नितिन कुमार सिंह ने सोमवार को रेडक्रास परिसर में मंगलवार को 150 से भी अधिक लोगों के बीच कंबल वितरण किया। गरीबों ने जिलाधिकारी को दुआएं दी। उन्होंने रेडक्रास के स्वयंसेवक एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब की सेवा ईश्वर की सेवा है। भीषण ठंड में गरीबों के बीच कंबल वितरण कर रेडक्रास के सदस्यों ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने रेडक्रॉस द्वारा प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदा में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए जाने वाले सहायता कार्यों का उल्लेख किया और इसे विश्व मानवता की सेवा करने वाला अग्रणी स्वयंसेवी सं...