जहानाबाद, जनवरी 11 -- मखदुमपुर,निज,संवाददाता। प्रखंड मे भीषण ठंड का प्रकोप बना हुआ है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। एक तरफ लोग ठंड से परेशान है तो दूसरी ओर रबी फसलों को इससे काफी लाभ हो रहा है। किसान लोगों का कहना है कि कुहासा और ठंड से रबी और गेहूं की फसल को लाभ हो रहा है। ठंड और कुहासा से खेसारी, चना, मटर, तीसी, मसूर, गेहूं आदि फसलों को काफी लाभ हो रहा है। किसान मनीष शर्मा ने बताया कि ठंड से दलहनी एवं गेहूं की फसल का विकास तेजी से होता है। पौधे विकसित होने पर ही उसमें अच्छे फूल और फल आते हैं। जिससे उपज अधिक होती है। वर्तमान समय फसलों के विकसित होने का है। कृषि समन्वयक राघवेंद्र कुमार बताते हैं कि गेहूं एवं रबी फसलों के विकास के लिए सबसे अच्छा तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच माना जाता है। इस समय यही तापमान पूरे क्षेत्र में बना हुआ है। जो इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.