भागलपुर, दिसम्बर 31 -- कहलगांव नगर के कागजी टोला स्थित शहरी सुरक्षा तटबंध और कटाव से विस्थापित परिवारों और भूमिहीनों द्वारा स्थायी आवास पुनर्वास की मांग को लेकर 30 दिसंबर को अनुमंडल कार्यालय परिसर में प्रस्तावित धरना-आंदोलन भीषण ठंड के कारण स्थगित कर दिया गया। यह जानकारी जल श्रमिक संघ के प्रदेश संयोजक सह नगर पंचायत वार्ड पार्षद योगेंद्र सहनी ने दी। उन्होंने बताया कि विधायक ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.