मधुबनी, दिसम्बर 29 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। जिले में लगातार चल रही शीतलहर व ठंड की वजह से दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन में 25 फीसदी तक गिरावट आई है। पशुपालक परेशान हैं। जिले में करीब 3.50 लाख दुधारु पशुएं हैं। इन पशुओं में ठंड बढ़ने से दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन तेजी से गिरावट आ रही है। पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता घट रही है। पशु बीमार हो रहे हैं। पशुपालक माधव कुमार, सीताराम पांडेय, जगदीश यादव, सुरेन्द्र चौधरी आदि ने बताया कि एक तो दूध उत्पादन में काफी गिरवाट आई है। इससे आमदनी घट गई है वहीं दूसरी तरफ पशु बीमार हो रहे हैं। पूर्व में दूध से जो आमदनी निकलकर आई वह बीमारी में खर्च हो रहे हैं। पशुपालकों का कहना है कि ठंड से पशु खाना कम खा रहा है। करीब सात दिनों से धूप नहीं निकलने की वजह से पशुओं के रखने की जगह पूरी तरह से गीली हो चुकी है। पुआ...