औरैया, दिसम्बर 21 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में बीते एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह और देर शाम घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बेहद कम हो जा रही है, जिससे सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। शीतलहर के प्रकोप से आम जनमानस के साथ-साथ पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए 19 और 20 दिसंबर को शीतकालीन अवकाश घोषित किया था। इससे छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को कुछ राहत मिली, लेकिन मौसम की गंभीरता को देखते हुए अब अवकाश को और बढ़ाने की मांग उठने लगी है। परिषदीय विद्यालयों की जमीनी हकीकत भी चिंता का विषय बनी हुई है। जनपद के कई प्राथमिक विद्यालयों में आज भी पर्याप्त फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.