बांका, नवम्बर 26 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र का सबसे व्यस्त और बड़ा बाजार साहबगंज इन दिनों भीषण जाम के कहर से जूझ रहा है। दिन दिन भर लगने वाले महाजाम से वाहन वाले और आम लोगों के साथ साथ स्कूली बच्चे भी त्राहिमाम कर रहे हैं। साहबगंज बाजार में खास कर बांका बेलहर रोड में लगने वाला जाम अब एक नासूर बन चुका है। किसी के भी द्वारा किसी तरह इस समस्या से आम लोगों को निजात दिलाने का प्रयास नहीं हो पा रहा है। सड़क पर बढ़ते बड़े छोटे वाहनों का दबाव, बाजार में अस्थाई अतिक्रमण और बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड आदि के अभाव में वाहनों का जहां तहां बेतरतीव रूप से पार्किंग करना इस जाम की समस्या का मूल कारण है। इसके अलावे सड़क पर बहता नाला, बड़े बड़े गढ्ढे और जल जमाव भी जाम की समस्या का बड़ा कारण है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है। जाम की समस्या से बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.