हापुड़, मार्च 18 -- पिलखुवा। नगर क्षेत्र में मंगलवार को मुख्य मार्गों और कई अलग-अलग स्थानों पर भीषण जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया। बाजार और मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। कई लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। संबंध में हिमांशु अग्रवाल और नितेश तोमर ने बताया कि पिलखुवा के मुख्य मार्गों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को रोजाना दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। उन्होंने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। जाम के कारण स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और व्यापारियों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.