लखीसराय, जून 14 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर के लोगों को हर दिन एक बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है, और वह मुसीबत है थका देने वाला भीषण ट्रैफिक जाम। मुख्य बाजार से लेकर शहर की हर प्रमुख सड़क पर सुबह से लेकर रात तक गाड़ियां रेंगती नजर आती हैं। इस रोज़-रोज़ की समस्या ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। कामकाज पर जाने वाले नौकरीपेशा लोग,व्यापारी वर्ग इस अव्यवस्था के कारण समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ----- यह भी पढ़ें- रोक के बाद शहर की सीमा पर थमे ट्रक, विद्यापीठ चौक-जमुई मोड़ पर रातभर लगी वाहनों की कतारनो-एंट्री के नियमों की उड़ रही धज्जियां: शहर के प्रशासन ने दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। इस समय केवल एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी सेवाओं को ही शहर में आने की अनुमति ह...