उन्नाव, जनवरी 29 -- उन्नाव। सफीपुर कस्बा में उन्नाव-हरदोई मुख्य मार्ग गुरुवार भीषण जाम से जूझता रहा। तहसील परिसर के पास मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को हलकान होना पड़ा। जाम से स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतें हुईं। स्थानीय लोगों के अनुसार जाम की मुख्य वजह सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर अवैध रूप से लगी दुकानें हैं। अतिक्रमण के चलते सड़क की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे थोड़े से वाहनों के बढ़ते ही जाम की स्थिति बन जाती है। प्रशासन से स्थायी कार्रवाई न किए जाने से समस्या लगातार बनी हुई है। जाम में फंसे दुकानदारों का कहना है कि सफीपुर में जाम की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। उन्होंने प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यदि समय रहते कब्जा हटवा कर यातायात व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.