शामली, फरवरी 16 -- सोमवार को शहर में वाहनों का जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। शहर के बीच दिनभर जाम रहने से राहगीरों को आने जाने का रास्ता तक नही मिल सका। दुपहिया वाहन चालक भी शहर की गली मोहल्लों के से होकर गुजरे। सोमवार दोपहर जैसे ही धीमापुरा फाटक बंद हुआ तो वाहनों की दोनों ओर लंबी लंबी कतारे लग गई। काफी समय तक फाटक बंद रहने से वाहनों का जाम लग गया। जैसी ही फाटक खुली को लोगों को जाम की समस्याओं का सामना करना पडा। जाम शहर के धीमानपुरा फाटक से प्रारंभ होकर गुरूद्वारा तिराह, भिक्की मोड और शिव चौक तक पहुंच गया था। जाम में फंसे वाहन चालकों को दिक्कते हुई और मिनटों का सफर घंटों तक तय करना पडा। वाहन चालकों का कहना था कि आये दिन जाम लगने से परेशानी होती है। सडकों पर अतिक्रमण भी लगातार बढ रहा है। शहर के बीच चल रही मंडियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.