मधेपुरा, जनवरी 1 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। सोमवार की रात शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में हुई भीषण चोरी की घटना को लेकर बुधवार को सहरसा से आए सीआईडी के मधेपुरा प्रभारी पुलिस निरीक्षक रंजीत कुमार झा घटना स्थल का जायजा लिया। जायजा लेने के दौरान उन्होंने घर के टूटा हुआ अलमीरा, दरवाजा सहित अन्य सामान बिखरा पड़ा हुआ का फोटोग्राफी की। उन्होंने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की और घटना की जानकारी ली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी लिया। मालूम हो कि गत सोमवार को शहर के प्रोफेसर कॉलोनी वार्ड पांच निवासी श्याम किशोर कुमार के घर को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए नगदी सहित बीस लाख रूपए का सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने गृहस्वामी के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है। सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.