भीषण गर्मी से हुए बेहाल, चटक धूप ने निकलना किया मुश्किल
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 15 -- फर्रुखाबाद। बढ़ रही गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बुधवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से दोपहर के समय शहर की सड़कें सूनी नजर आईं। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
स्कूली बच्चों पर असर भीषण गर्मी का असर सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों पर दिखाई दिया। दोपहर की छुट्टी के समय बच्चे पसीने से तरबतर नजर आए। कई अभिभावकों ने बताया कि तेज धूप के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। बाजार और मुख्य मार्गों पर भी दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखाई दी। शहर के लालगेट, चौक, रेलवे रोड और आवास विकास क्षेत्र में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। गर्म हवाओं के कारण राहगीर छांव तलाशते नजर आए।
डॉक्टर की सलाह ठंडे पेय पदार्थ, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.