अयोध्या, मई 20 -- अयोध्या, संवाददाता। भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। आसमान से आग बरस रही है तामपान बढ़ता चला जा रहा है। मौसम विभाग ने अभी प्रचंड गर्मी के संकेत देते हुए संभावना व्यक्त की है कि अभी कुछ दिन तामपान घटेगा नही और लू चलती रहेगी। 22 तारीख के बाद तापमान में कुछ राहत मिल सकती है लेकिन गर्मी से राहत के आसार नहीं है। गर्मी बढ़ने से बिजली के फाल्ट भी बढ़ गए हैं। जिससे उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चिलचिलाती गर्मी और उमस से जनजीवन अस्त -व्यस्त हो गया है। सुबह से ही लोग घरों में कैद होने के लिए मजूबर हैं। यह भी पढ़ें- 250 शिकायतें लगातार पसीना बहने के कारण महिलाओं को खाना बनाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शाम को 6 बजे के बाद लोग निकल कर बाहर का काम निपटा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ शा...