भीषण गर्मी से लोग बेहाल, लू, सर्दी, खांसी, बुखार और लूज मोशन के बढ़े मरीज
घाटशिला, मई 23 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला अनुमंडल में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बीते तीन दिनों से तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। हालात ऐसे हैं कि दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी के कारण अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। बड़ी संख्या में लोग लू, सर्दी, खांसी, बुखार और लूज मोशन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जब हिन्दुस्तान संवाददाता घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचे, तो ओपीडी मरीजों से खचाखच भरा हुआ था। अधिकांश मरीज गर्मी जनित बीमारियों से पीड़ित थे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में रहें सतर्क , लू से बचाव को ले प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीडॉक्टरों का बयान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आर.ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.