भीषण गर्मी से लोग बेहाल, बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा
आगरा, अप्रैल 24 -- सूरज के तल्खतेवर बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। आसमान से दोपहर के समय आग सी बरस रही है। असहनीय तेज धूप व गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए हैं। शुक्रवार की दोपहर जैसे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चढ़ना शुरू हुआ तो शहर व कस्बों के बाजारों में सन्नाटा सा पसरा दिखाई देने लगा। अप्रैल माह में दोपहर तीन बजे के बाद पहली बार पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- झुलसा देने वाली गर्मी के साथ पारा 44 के पार हुआ शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सुबह व शाम के समय ही घरों से निकल रहे हैं। शहर व कस्बों की गलियां दिन में एक बजे के बाद चार ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.