भीषण गर्मी से लोग बेहाल, ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से मिली राहत
शामली, जून 22 -- शामली। जनपद में सोमवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। हालांकि जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली। सोमवार को मौसम का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा और सूरज की तेज किरणों ने दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ा दिया। दोपहर के समय गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- जिले में भीषण गर्मी और उमस का कहर जारी जरूरी काम से बाहर निकले लोग धूप से बचाव के लिए छाते, गमछे और टोपी का सहारा लेते दिखाई दिए। तेज धूप का असर बाजारों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.