भीषण गर्मी से लोगों को हाल बेहाल, उमस ने बढ़ाई परेशानी
चक्रधरपुर, मई 22 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न इलाकों में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। वहीं तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह होते ही सूरज के तीखे तेवर लोगों को झुलसाने लगते हैं। दोपहर होते होते सड़कें बिराना होने लगती है। गर्म हवाओं के थपेड़ों और चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है और लोग सुबह से ही घरों में पंखा, कूलर और एसी से चिपके नजर आते हैं। जिले के तापमान में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढोतरी दर्ज की जा रही है। जिले के तापमान 42-43 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। दोपहर में धूप अपने चरम पर होता है और ऐसे लोग बेहद जरूरी काम नहीं हो तो घरों से बाहर निकलने से बचते हैं। यह भी पढ़ें- भट्ठी बनी भृगुनगरी, सूनी पड़ीं सड़कें और बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.