भीषण गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत
गोड्डा, मई 29 -- गोड्डा। कई दिनों से भीषण गर्मी और तेज धूप की मार झेल रहे गोड्डा वासियों को शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान नजर आ रहे थे। सड़कें तप रही थीं और बाजारों में भीड़ भी कम दिखाई दे रही थी। लेकिन सुबह करीब 10 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में घने काले बादल छा गए। कुछ ही देर में पूरा शहर अंधेरे जैसी स्थिति में नजर आने लगा। दिन के समय ही शाम जैसा माहौल बन गया। कई दुकानदारों को अपनी दुकानों की लाइट जलानी पड़ी। यह भी पढ़ें- महागामा में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना तेज हवाओं के साथ मौसम ठंडा होने लगा और लोगों ने राहत महसूस की। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कई इलाकों में अच्छी बारिश में बदल गई। बारिश की बूंदें गिरते ही गर्म धरती से उठी मिट्टी की खुशबू ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.