अयोध्या, मई 5 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी के रहने वाले और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से पहली बार अयोध्या में भी हीट एक्शन प्लान (एचएपी) को लागू किया गया है। इस योजना का उद्देश्य भीषण गर्मी से नागरिकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा करना है। अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के 60 वार्डों में 42 प्रतिशत वार्डों को हाई या अत्यधिक तापीय जोखिम वाले क्षेत्र में चिन्हित किया गया है। यह हीट एक्शन प्लान नेचुरल रिसोर्सस डिफेंस कौंसिल और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ गांधीनगर गुजरात सहयोग से तैयार किया गया है। संस्था के जिम्मेदारों का कहना है कि तेजी से बढ़ते पर्यटन और शहरीकरण से तापीय जोखिम बढ़ा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में भारत की इन जगहों पर जाने से बचें, वरना बिगड़ सकती है तबीयत बाहरी कामगार, गरीब वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.