बागपत, मई 26 -- बागपत। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का असर रोडवेज पर भी पड़ रहा है। गर्मी से लोग बेहाल हैं। तेज धूप और लू के चलते सामान्य रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में करीब 40 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है, जबकि एसी बसों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। बड़ौत डिपो से दिल्ली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हरिद्वार, नोएडा और लखनऊ रूट पर चलने वाली सामान्य बसों में सीटें खाली जा रही हैं। दिल्ली जाने वाले काफी यात्रियों ने वातानुकूलित बसों का रुख कर लिया है। हालत यह है कि एसी बसों में यात्रियों को सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से रोडवेज बसों में घटे यात्री, एसी बसों की बढ़ी मांग रोडवेज अधिकारियों के अनुसार दोपहर सामान्य बसों में यात्रियों की संख्या सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी के कारण लोग अ...