भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, शहर में शुरू हुई मिस्ट फॉगिंग
सहारनपुर, मई 16 -- सहारनपुर। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने एक नई पहल शुरू की है। निगम के उद्यान विभाग की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों पर फॉग कैनन व्हीकल के माध्यम से मिस्ट फॉगिंग कराई जा रही है। इस व्यवस्था के तहत पानी की बेहद महीन फुहार को धुंध के रूप में वातावरण में छोड़ा जा रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। नगर निगम के उद्यान प्रभारी डॉ. संदीप मिश्र ने बताया कि नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर शहर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि फॉग कैनन व्हीकल से की जाने वाली मिस्ट फॉगिंग से वातावरण का तापमान कम करने में मदद मिलती है और लोगों को लू के प्रभाव से भी राहत मिलती है। इसके साथ ही वातावरण में शीतलता बनी रहती है, जिससे राहगीरों और बाजारों में आने-ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.