अलीगढ़, जून 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इन दिनों तीखी धूप और उमस भरी गर्मी का कहर लगातार जारी है। सुबह से ही धूप लोगों को झुलसा रही है। दोपहर होते-होते गर्म हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर रही हैं। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। हालांकि, मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान ने राहत की उम्मीद जगाई है। विभाग के अनुसार अलीगढ़ में 1 या 2 जुलाई से मौसम का मिजाज बदल सकता है। यह भी पढ़ें- जिले में अगले 48 घंटे में मानसून पकड़ेगा रफ्तार बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हो रही मानसूनी हवाओं के पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने के साथ जिले में मानसून की दस्तक की पूरी संभावना है। 2 जुलाई से तेज हवाओं, गरज-...