भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आज बूंदाबांदी होने का अनुमान
गुड़गांव, जून 3 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और उमस से जूझ रहे साइबर सिटी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने चार जून से मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव की संभावना जताते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के सक्रिय होने से अगले 24 घंटों के भीतर शहर के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें- बारिश से गिरा पारा, उमस ने बढ़ाई गर्मीधूप से राहत इस बदलाव से पिछले काफी समय से चढ़ रहे पारे में भारी गिरावट आएगी और लोगों को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिलेगी। बुधवार को दिनभर आसमान साफ रहा और सुबह से ही तीखी धूप खिली रही, जिसके कारण अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.