बागपत, अप्रैल 27 -- भीषण गर्मी से समूचा जिला तप रहा है। पारा 42 डिग्री के पार पहुंचा हुआ है। भीषण गर्मी का सीधा असर शरीर पर पड़ रहा है। मांसपेशियां ऐंठ रही हैं, शरीर में दर्द होने लगा है। शरीर का तापमान काबू करने वाला सिस्टम बैठ रहा है। इससे डाक्टरों पर मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. श्रवण कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी का सीधा असर कई तरह से शरीर पर पड़ता है। सबसे बड़ी दिक्कत पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) है। इस दौरान पसीना अधिक निकलता है। मुंह सूख जाता है। कमजोरी और चक्कर आने लगते हैं। अगर समय पर पानी नहीं मिले तो हालत बिगड़ सकती है। इन दिनों दूसरी सबसे बड़ी दिक्कत 'हीट क्रैम्प्स' की है। इसे मांसपेशियों की ऐंठन कहा जाता है। ज्यादा पसीना आने से नमक (इलेक्ट्रोलाइट) कम हो जाता है। हाथ-पैर, पेट में दर्द और खिंचाव होने लगता है। पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.