भीषण गर्मी से महिला हुई बेहोश, सड़क पर अफरातफरी
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 28 -- खतौली भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच सोमवार को रोडवेज के पास एक महिला के अचानक बेहोश होकर गिरने से अफरातफरी मच गई। इस्लाम नगर निवासी शाइस्ता अपने मासूम बच्चे के साथ बाजार आई थी। इसी दौरान तेज धूप और लू के कारण उसे चक्कर आया और सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गई। इससे अफरातफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों ने महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित स्थान पर बैठाया।सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, महिला को तेज धूप और डिहाइड्रेशन के कारण बेहोशी आई है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का कहर: 42 डिग्री पार, अस्पतालों में बढ़ी बीमार बच्चों की भीड़ समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.