भीषण गर्मी से मक्का की फसल हो रही बर्बाद, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
मुंगेर, मई 21 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में लगातार पड़ रही प्रचंड गर्मी और लू ने आम जनजीवन के साथ-साथ खेती को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। तापमान 40 डिग्री को पार कर जाने से खेतों में खड़ी मक्का की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। पानी की भारी कमी और झुलसाने वाली धूप के कारण सबसे अधिक नुकसान मक्का की खेती को हो रहा है। खेतों में दरारें, मुरझा रहे पौधे लगातार दो सप्ताह से बारिश न होने और तेज धूप के कारण मक्का के पौधे मुरझाने लगे हैं। कई खेतों में जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। सिंचाई के अभाव में बालियों में दाना नहीं बन रहा है। जिन खेतों में फसल में भुट्टे आ चुके हैं, वहां भी दाने पिचके और हल्के रह गए हैं। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि 40 डिग्री से अधिक तापमान में मक्का का परागण रुक जाता है, जिससे उत्पादन 40 प्रतिशत तक घट सकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.