गुमला, अप्रैल 19 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड में इन दिनों तेज धूप और भीषण गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री पार पहुंच गया। जिससे उमस और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से ही तेज धूप और दोपहर में चलने वाली गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं।गर्मी का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। स्कूलों का समय सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक होने के कारण छुट्टी के बाद बच्चों को तेज धूप में घर लौटना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, कई राज्यों में बदले स्कूलों के समय; आपके राज्य का क्या हाल जिससे कई बच्चों में बुखार, उल्टी, सिरदर्द और कमजोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं।छोटे बच्चों को ऑटो में ठूंसकर लाने-ले जाने और कई बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.