गंगापार, मई 22 -- इन दिनों यमुनापार इलाका भीषण गर्मी की चपेट में है। लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय ऐसा लग रहा था मानो आसमान से आग बरस रही हो। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल ,तीन दिन राहत के आसार नहींगर्मी का प्रभाव भीषण गर्मी का असर बाजार और हाइवे की सड़कों पर साफ दिखाई दिया। दोपहर में बाजार और मुख्य मार्ग लगभग सूने नजर आए। जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर और चेहरा ढंककर चलने को मजबूर दिखे। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शाम ढलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। लोगों का कहना है कि बाइक से चलते समय ऐसा महसूस हो रहा था ...