भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग, पारा 41 डिग्री पहुंचने के आसार
औरैया, मई 15 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में गर्मी लगातार विकराल होती जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ यह 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में दोपहर बाद ग्राहक कम दिखाई दिए। सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों को उठानी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोगों में थकान, चक्कर और डिहाइड्रेशन की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.