भीषण गर्मी से बेहाल लोग, दिनभर झुलसता रहा शहर
लखीमपुरखीरी, जून 15 -- सोमवार को लखीमपुर शहर भीषण गर्मी और तेज धूप की चपेट में रहा। सुबह से ही सूर्य की तीखी किरणों और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। मौसम का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है और पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोगों को गर्मी का एहसास 45 डिग्री सेल्सियस तक हुआ।तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण शहर की सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों में गुलजार रहने वाले बाजारों में भी चहल-पहल काफी कम दिखाई दी। लोग केवल अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाहर निकलने वाले अधिकांश लोग सिर और चेहरे को धूप से बचाने के लिए रुमाल, गमछा, टोपी और छाते का सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.