मुंगेर, अप्रैल 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह 9 बजे के बाद ही सूरज की तपिश इतनी बढ़ जाती है कि सड़कें सुनसान होने लगती हैं। पारा 42 डिग्री के पार पहुंचने से घर से निकलना दूभर हो गया है। गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। ऐसे मौसम में ठंडे पेय पदार्थों की मांग अचानक बढ़ गई है। खासकर बेल और पके आम से बने देसी शरबत की बिक्री जोरों पर है। शहर के जुबली बेल चौक स्थित लाल बाबा के शरबत की दुकान पर सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रहती है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त दुकानदार के अनुसार, गर्मी बढ़ते ही बेल और आम के शरबत की डिमांड तीन गुना हो गई है। मजदूर, रिक्शा चालक से लेकर ऑफिस जाने वाले लोग भी गला तर करने के लिए यहां रुक रहे हैं। चि...