भीषण गर्मी से बेहाल बोकारो, 42 डिग्री तापमान में बढ़ी मिट्टी के घड़ों की मांग
बोकारो, मई 24 -- बोकारो में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बने रहने के कारण शहर के लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान हैं। शनिवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो 26 मई तक तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन 27 मई से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है। गर्मी का असर बाजार पर भी दिखने लगा यह भी पढ़ें- 42 डिग्री पारे में 'आग' उगल रहा आसमान, दोपहर में थम गई शहर की रफ्तारगर्मी का असर गर्मी का असर शहर की सड़कों और बाजारों में साफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.