भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन, 44 डिग्री तापमान ने झुलसाया शहर
शामली, मई 20 -- शामली। जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। आसमान से बरस रही आग और तेज धूप के कारण दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आने लगे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर चल रही गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप का असर शुरू हो गया था। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी सिर और चेहरे को कपड़ों से ढककर निकलते दिखाई दिए। बाजारों में आम दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ रही। गर्मी के चलते सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों को उठानी पड़ रही है। रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.