सोनभद्र, जून 28 -- अनपरा,संवाददाता। प्रदेश में उमस भरी भीषण गर्मी ने बिजली खपत के तमाम रिकार्ड ध्वस्त कर दिये है। यूपीएसएलडीसी ने पहली बार 696.58 मिलियन यूनिट बिजली की रिकार्ड आपूर्ति की लेकिन उसके बाद भी लगभग 24 मियू (लगभग हजार मेगवाट)की रोस्टरिंग(आपात कटौती) से प्रदेशवासियों को जूझना पड़ा। सिस्टम कंट्रोल सूत्रों के मुताबिक बीते 25 जून को कुल 693.5 मियू बिजली की आपूर्ति की गयी थी जो किसी भी दिन की अब तक की सर्वाधिक खपत रही थी। इस दौरान बीते सप्ताह से लगातार पूर्ण क्षमता से उत्पादन कर रहे अनपरा-ओबरा समेत उत्पादन निगम के बिजलीघरों से बड़ी राहत मिली। 9120 मेगावाट के इन बिजलीघरों की सभी 25 इकाइयां चालू रही और कुल 166.5 मियू बिजली ग्रिड को दी। अनपरा-ओबरा बिजलीघरों से लगभग 119 मियू बिजली दी गयी। हालांकि घाटमपुर की दो इकाइयां बंद रहने से मुश्कि...