रायबरेली, अप्रैल 29 -- लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब सीधे तौर पर मासूम बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज में एक से छह वर्ष तक के बच्चों की ओपीडी प्रतिदिन 150 के पार पहुंच रही है। इनमें लू लगना, डिहाइड्रेशन, बुखार, उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों के मरीज सबसे अधिक हैं। डॉक्टरों के अनुसार तापमान में लगातार वृद्धि और लू के थपेड़ों ने बच्चों की सेहत पर गंभीर असर डाला है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सिर्फ बच्चों ही नहीं, बल्कि बुजुर्ग मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। हार्ट संबंधी समस्याएं, बीपी का हाई-लो होना और लूजमोशन के मामले इमरजेंसी सेवाओं में बढ़ रहे हैं। इससे अस्पताल पर मरीजों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से बीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.